- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Monsoon hair care routine
लंबी गर्मी के बाद, मानसून आता है। मौसम हमें तरोताजा करता है, और गर्मी के मौसम की चिलचिलाती धुप से राहत दिलाता है। हालाँकि, मानसून में हमें शरीर के देखभाल की जरुरत होती है। आप शायद अपने शरीर और त्वचा की उत्कृष्ट देखभाल करते है, लेकिन बालोंकी तरफ हमेशा लापरवाही करते है। लेकिन मानसून में बालोंकी ज्यादा केयर जरुरी होती है। तो आप कुछ ऐसे ही Monsoon hair care routine अपनाकर अपने बालोंका अच्छे से खयाल रख सकते हो।
- अपने बालोंको ड्राई रखे :
मानसून के दौरान अपने बालों के स्कैल्प को ड्राई रखे। याद रखे की बारिश का पानी गंदा और अम्लीय होता है (जिसका pH लगभग 5. 6 है ) जो आपके बालों के लिए बहुत बुरा है। एक नरम माइक्रोफाइबर तौलिया का उपयोग करें जो पानी को तेजी से शोषित करता है, और बालों और तौलिया के बीच का घर्षण कम करता है। जिससे बालोंका गिरना कम हो जाता है।
- नारियल तेल लगाएं :
शैम्पू करने के 15 मिनट पहले नारियल का तेल लगाने से आपके बालोंको बेहतर बनाने में मदद मिलती है। बालोंको शैम्पू करने से पहले तेल लगानेसे बाल बाल धोने के बाद रूखे नहीं होंगे। नारियल तेल हमारे स्कैल्प की समस्या से बचने केलिए भी जरुरी है।
- सही कंघी (COMB ) चुने :
गीले बालोंको तुरंत कंघी ना करे क्यूंकि तब बाल और कमजोर हो जाते है। सही कंघी (बड़े दांतो वाला ) चुनें, ताकि यह आसानी से आपके बालोंको अलग कर सकें। सुनिश्चित करे की कंघी के दांतोंके बीच में पर्याप्त जगह हो ताकि कंघी करते समय बाल न टूटे। और अपने कंघी को किसी के साथ न शेयर करे जिसे फंगल इन्फेक्शन बचाव हो।
- उचित आहार ले :
अच्छा आहार आपके बालोंको स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आप जो खाते है वह आपके बालोंकी गुणवत्ता तय करता है। अपने नियमित आहार में प्रोटीन युक्त भोजन जैसे अंडे ,अखरोट ,दूध और हरी सब्जिया शामिल करे यह आपके बालोंको चमक प्रदान करते है। और जामुन ,नट्स , पालक और शकरचंद बालोंके विकास केलिए मदद करते है।
- नीम और हल्दी मास्क :
मानसून के मौसम में रुसी (फंगल इंफेक्शन ) से छुटकारा पाने केलिए हल्दी और नीम के पेस्ट का उपयोग एक उत्कृष्ट विकल्प है। नीम और हल्दी, दोनों में एंटी -फंगल, एंटीसेप्टिक, एंटीवायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है जो रुसी को आने से रोकते है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते है, जो बालोंको स्वस्थ बनाते है।
- आंवला मास्क :
आंवला में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लैमटरी के गुण होते है, जो आपके बालोंमे चमक लाते है और रुसी की समस्या को भी खत्म करते है। पैक बनाने केलिए 1 चम्मच नींबू का रस , 1 चम्मच एलोवेरा का जेल और 1 चम्मच आंवला का पल्प मिलाकर अपने बालोंको रात में लगाए और सुबह वॉश करे।
टिप्पणियाँ





Nice info
जवाब देंहटाएं